परायी स्त्रियों के मोह में फसने से क्या होता है ?

 जो परायी स्त्रियों के मोह में फंसे रहते हैं, उनका क्या होता है? हम यहाँ यह समझकर उत्तर दे रहे हैं, कि जब एक शादी शुदा मर्द परायी स्त्रियों के मोह में फंस जाते हैं,तो उनका क्या नतीजा हो सकता है?

उनके लाइफ का बैंड बजना तो निश्चित है, वह भी कई तरीकों से।

1.       घर में पता चलने पर पत्नी का विश्वास खोना। पत्नी से दिन-रात झगड़ा होना। घर की शांति भंग होना।

2.       बच्चे हैं, तो उनकी सवालिया निगाहों का निशाना बनना।

3.       घर में इस विषय पर पूछे जाने पर अपने आपको बचाने के लिए झूठ पर झूठ बोलना।

4.       अपने माता- पिता की नजरों का कोपभाजन बनना।

5.       ऑफिस में बात का पता चल जाने पर सबकी चुभती निगाहों का सामना करना।

6.       ऑफिस के कामों को सही ढंग से न कर पाना। नतीजा उन्नति के अवसर खोना और अवसाद में घिर जाना।

7.       जब किसी की लाइफ पटरी से उतर जाती है तो वो दूसरे कामों से ज़्यादा उसी काम में फंसे रहते हैं,नतीजा अन्य महत्वपूर्ण कामों का नुकसान करना।

8.       पैसों का खर्च बढ़ जाना। एक साथ घर वाली और बाहर वाली दोनों के खर्च संभालना, जो आज के मँहगाई में आसान नहीं है।

9.       परायी स्त्रियों के मोह में पड़ने पर कहीं भी जाएंँगे तो सबकी नजरों से बचकर रहना।

10.   अपनी इज्जत का अपने हाथों से फलूदा बनाना।

11.   लोगों के लिए मुफ्त का तमाशा बनना।

12.   अपनी और अपने परिवार वालों को असमंजस की स्थिति में लाकर खड़ा करना।

13.   बच्चों के भविष्य पर प्रश्न चिह्न लगना, क्योंकि अगर उनसे कोई इस बारे में पूछ बैठा तो उन्हें जबाब देते नहीं बनेगा। वे भी कुंठा में चले जाएँगे। उनका जीवन भी प्रभावित होगा।

14.   समाज में सम्मानित स्थान खो देना, क्योंकि परायी स्त्रियों से सम्बन्ध रखने वालों को समाज भी इज्जत नहीं देता है।

15.   परायी स्त्री को अपनाना आसान नहीं होगा, तो अपनी पत्नी से तलाक की नौबत तक पहुँचना।

16.   अपना सुख,चैन ,शांति में अपने हाथों से आग लगाना। जिसके लिए किसी माचिस की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस परायी स्त्री के मोहजाल में पड़ना ही काफी है।

17.   गलत आदतों का शिकार बनना।

18.   परायी स्त्री के घर वालों के लिए भी मुश्किल खड़ी करना।

19.   जीवन का दिशाहीन होना।

20.   जीवन में निश्चिंतता का अभाव होना।

अभी तो मुझे इतना ही याद आ रहा है कि परायी स्त्रियों के मोह में पड़ने पर उपर्युक्त परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकताहै।

उनके लाइफ का बैंड बजना तो तय है,बाकि जैसी जिनकी इच्छा !!

यह मेरी सोच है,आप इससे सहमत या असहमत हो सकते हैं।

उत्तर के अनुरोध के लिए धन्यवाद:))

Comments

Popular posts from this blog

Is marketing a good career choice?

What is Politics?

What are the cheapest online shopping sites?